श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में सिंहपुर रोड स्थित पोंडा नाला के पास अचानक एक एंबुलेंस से धुआं निकलने लगा और वह सड़क पर ही बंद हो गई। मजबूरन लोगों को उसे धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सवाल यह है कि अगर उस समय एंबुलेंस में कोई गंभीर मरीज होता तो क्या उसकी जान बच पाती?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में चल रही कई 108 एंबुलेंस का लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ है। ना तो इनकी समय पर सर्विसिंग होती है और न ही वाहनों की तकनीकी जांच की जाती है। इस लापरवाही से मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी और सरकारी तंत्र की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है।
मामले में सीएमएचओ डॉक्टर राजेश मिश्रा का कहना है कि 108 एंबुलेंस का मेंटेनेंस का जिम्मा एजेंसी के पास है। वाहन का किन परिस्थितियों ने ब्रेक-डाउन हुआ। इसकी जांच करा लेंगे। इस घटना में कोई मरीज प्रभावित नहीं हुआ है।
देखिए फोटो








