SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी: तीन सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर नकाबपोशों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

शहडोल में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी: तीन सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर नकाबपोशों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     चोर दुकान से चांदी की 17 जोड़ी पायल, 3 करधन, बच्चों के कड़े, चांदी के मंगलसूत्र, बिछिया, सिक्के तथा सोने की अंगूठियां, नथ, कील, लकेट और अन्य गहने चोरी करके ले गए हैं। दुकान में रखा पुराना माल भी चोर समेट ले गए, जिसकी शिकायत उन्होंने सोहागपुर पुलिस से की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा वार्ड क्रमांक 3 स्थित सोनी काम्प्लेक्स में गुरुवार की रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश चोरों ने कृतिका ज्वेलर्स नामक दुकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के लाखों के जेवरात चुरा लिए, चोरी की पूरी योजना इतनी सधे तरीके से रची गई कि बदमाशों ने पहले शाप केतीन सीसीटीवी कैमरे का वायर काटा और फिर दुकान का शटर तोड़कर आसानी से भीतर घुस कर घटना को अंजाम दिया।

naidunia_image

सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा वार्ड क्रमांक 3 स्थित सोनी काम्प्लेक्स पर स्थित कृतिका ज्वेलरी शॉप के संचालक चिंतामणि सोनी उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम कोटमा ने पुलिस को बताया कि वे यह दुकान अपने बेटे रामभुवन सोनी और दामाद रविकांत सोनी के साथ संचालित करते हैं। प्रतिदिन की तरह बीती रात करीब 8 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, अगली सुबह लगभग 6 बजे पास ही रहने वाले राजकिशोर मिश्रा ने उनके बेटे को फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है और ताले टूटे हुए हैं।

naidunia_image

सूचना मिलते ही चिंतामणि सोनी अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था, प्राथमिक जांच में पता चला कि चोर दुकान से चांदी की 17 जोड़ी पायल, 3 करधन, बच्चों के कड़े, चांदी के मंगलसूत्र, बिछिया, सिक्के तथा सोने की अंगूठियां, नथ, कील, लकेट और अन्य गहने चोरी करके ले गए हैं।

naidunia_image

दुकान में रखा पुराना माल भी चोर समेट ले गए, जिसकी शिकायत उन्होंने सोहागपुर पुलिस से की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान हो सके। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि अज्ञात चोरों द्वारा ज्वेलरी शॉप में चोरी किया है,जिसका एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिस पर मामला दर्ज कर टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पड़ताल की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us