SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी:पीड़ित बोला-थोड़ी देर के लिए घर से बाहर गया था, 3 लाख के गहने और नकदी चोरी

शहडोल में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी:पीड़ित बोला-थोड़ी देर के लिए घर से बाहर गया था, 3 लाख के गहने और नकदी चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में शनिवार को पकरिया गांव में दिनदहाड़े चोरी हुई। चोरों ने सुरेश सोनी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली।

सुरेश सोनी ने बताया कि वह थोड़ी देर के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वह घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

घर से तीन लाख से अधिक रुपए के जेवरात चोरी

पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में आम हो गई हैं। गांव के एक अन्य निवासी रामकृष्ण ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वे पुलिस से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us