SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में युवक की नदी में डूबने से मौत:बिजौरी गांव में मछली पकड़ने गया था; पानी में फंसा मिला शव

शहडोल में युवक की नदी में डूबने से मौत:बिजौरी गांव में मछली पकड़ने गया था; पानी में फंसा मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में मुड़ना नदी में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय शीतल सिंह की डूबने से मौत हो गई।

शीतल सिंह पिता लल्लू सिंह बिजौरी गांव के निवासी था। वह सोन और मुड़ना नदी के संगम के पास मुड़ना नदी में खड़े होकर बंशी से मछली पकड़ने गया था। परिजनों के अनुसार, घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। जब शीतल काफी समय तक घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें मुड़ना नदी में पत्थर में फंसा शीतल का शव मिला।

आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 15 अगस्त तक मछली पकड़ना गैर कानूनी है। फिर भी लोग बारिश के मौसम में नदी-तालाबों में मछली पकड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग इस पर ध्यान नहीं देता।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us