श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: अनूपपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नर्मदा सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने 78 आवेदनों पर सुनवाई की।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे।
इन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे लोग
जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड, नक्शा सुधार जैसे विभिन्न मुद्दों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम मेड़ियारास तहसील अनूपपुर के विनोद प्रजापति ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाने का आवेदन दिया।
पट्टे की जमीन का नक्शा सुधार की मांग
ग्राम ऊरा तहसील कोतमा के रामशरण महरा ने पट्टे की जमीन का नक्शा सुधार कराने का अनुरोध किया। ग्राम चोई थाना जैतहरी के रमाशंकर पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
ग्राम लतार के प्रेमलाल कोल ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने का आवेदन दिया। इसी ग्राम के छोटेलाल कोल ने भू-अधिकार पुस्तिका में नाम सुधारने का अनुरोध किया।
नगर परिषद बनगवां (राजनगर) की रामरती ने आयुष्मान कार्ड बनाने का आवेदन दिया। ग्राम गुंवारी तहसील जैतहरी के प्रदीप जायसवाल ने पट्टे की जमीन को मोजर बेयर कंपनी के अधिग्रहीत किए जाने पर रोजगार दिलाने का अनुरोध किया।







