SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर में अजमेर दुर्ग एक्सप्रेस में युवक की लाश मिली:जेब में उस्लापुर से अजमेर तक की दो जनरल टिकट मिली

अनूपपुर में अजमेर दुर्ग एक्सप्रेस में युवक की लाश मिली:जेब में उस्लापुर से अजमेर तक की दो जनरल टिकट मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  अनूपपुर में मंगलवार शाम को अजमेर से दुर्ग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (18214) के जनरल बोगी में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। युवक की उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच आंकी गई है।

सूचना मिलने पर आरपीएफ और पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

रेल पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से 7 जुलाई 2025 की दो जनरल टिकट मिली हैं। ये टिकट उस्लापुर (बिलासपुर) से अजमेर तक की

पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई मृतक को पहचानता है तो परिजन और थाने को सूचित करें। मृतक के पास कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us