SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बिहार में राजा रघुवंशी जैसा कांड, शादी के 45 दिन बाद पत्नी ने पति को मरवाया; फूफा से चल रहा था अफेयर

बिहार में राजा रघुवंशी जैसा कांड, शादी के 45 दिन बाद पत्नी ने पति को मरवाया; फूफा से चल रहा था अफेयर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    बिहार के औरंगाबाद में 45 दिन पहले शादी हुई महिला ने अपने मामा के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। 15 साल से चल रहे अवैध संबंध के चलते पति प्रियांशु को बाधा मानकर साजिश रची गई। कॉल डिटेल्स से साजिश उजागर हुई। मामला मेघालय हनीमून मर्डर जैसा निकला।

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद से राजा रघुवंशी जैसा कांड सामने आया है। महिला का फूफा के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था। महिला ने उसके साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची। शादी के 45 दिन बाद उसको मरवा दिया। एक और पुरुष पत्नी के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया।

प्रियांशी कुमार सिंह (24 साल) 24 जून की रात को नवीनगर रेलवे स्टेशन से घर के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में सुपारी किलिंग का मामला लग रहा था, लेकिन फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड प्रियांशु की पत्नी गुंजा सिंह निकली।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us