श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: बिहार के औरंगाबाद में 45 दिन पहले शादी हुई महिला ने अपने मामा के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। 15 साल से चल रहे अवैध संबंध के चलते पति प्रियांशु को बाधा मानकर साजिश रची गई। कॉल डिटेल्स से साजिश उजागर हुई। मामला मेघालय हनीमून मर्डर जैसा निकला।
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद से राजा रघुवंशी जैसा कांड सामने आया है। महिला का फूफा के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था। महिला ने उसके साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची। शादी के 45 दिन बाद उसको मरवा दिया। एक और पुरुष पत्नी के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया।
प्रियांशी कुमार सिंह (24 साल) 24 जून की रात को नवीनगर रेलवे स्टेशन से घर के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में सुपारी किलिंग का मामला लग रहा था, लेकिन फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड प्रियांशु की पत्नी गुंजा सिंह निकली।
फूफा के साथ था अवैध संबंध
- पुलिस बताया कि गुंजा का फूफा जीवन सिंह (52) के साथ 15 सालों से अवैध संबंध था। दोनों एक-दूसरे प्यार करते थे। परिवार के दबाव में आकर मई में उसने प्रियांशु से शादी कर ली, लेकिन वह अपने पुराने रिश्ते को नहीं भूल पाई। दोनों ने फिर से साथ आने के बारे में सोचा, लेकिन इसमें प्रियांशु एक बाधा नजर आया।
- दोनों ने मिलकर उसको रास्ते से हटाने की साजिश रची। जीवन सिंह ने झारखंड के गढ़वा जिले के दो अपराधियों जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा की मदद ली।
.jpg)
कॉल डिटेल्स से खुला राज
24 जून की रात को घर के लिए निकलते समय प्रियांशु ने पत्नी को फोन पर लोकेशन की जानकारी दी थी। गुंजा ने तुरंत फूफा को कॉल कर प्रियांशु कहां है बता दिया। बदमाश तुरंत वहां पहुंच गए और उसको गोली मार दी। पुलिस ने गुंजा को कॉल रिकर्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अभी जीवन सिंह फरार चल रहा है।
.jpg)
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आई याद
औरंगाबाद का यह मामला मेघालय हनीमून मर्डर केस की याद दिलाता है। शिलॉग में सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। अब इस मामले ने भी स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी जीवन सिंह की तलाश कर रही है।







