SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पहले आंटी को मारा, फिर बेटा सामने आया, हमसे उलझ गया, तो उसका भी गला काट दिया… दिल्ली डबल मर्डर के आरोपी का कबूलनामा

पहले आंटी को मारा, फिर बेटा सामने आया, हमसे उलझ गया, तो उसका भी गला काट दिया… दिल्ली डबल मर्डर के आरोपी का कबूलनामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Delhi Double Murder: आरोपी मुकेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। हत्याकांड को 2 जुलाई को अंजाम दिया गया था। देर रात मकान मालिक के दफ्तर से लौटने पर दरवाजा नहीं खुला, तब पुलिस को सूचना दी गई और हत्याकांड सामने आया।

 (Delhi Double Murder)। राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामले सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में मां और बेटे की लाश मिली है।

दोनों के शरीर पर चाकू से वार किया गया था। पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पता चला कि घर का नौकर फरार है। यह सामने आया कि महिला ने नौकर को डांटा था, जिसके बाद से वो गुस्सा था।

पुलिस ने नौकर की तलाश शुरू की और चंद घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसका बैकग्राउंड पता लगाया जा रहा है। महिला की पहचान रुचिका के रूप में हुई है, जिनका शव बेडरूम में मिला। जबकि 14 वर्षीय बेटे हर्ष का शव बाथरूम में मिला।

naidunia_imagenaidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us