सीमा सिंह शहडोल -: सोमवार सुबह ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा बांधवगढ़-मानपुर मार्ग पर बसही के पास हुआ। एक ट्रक में रेत लदी थी जो मानपुर से आ रहा था। दूसरा ट्रक रेत लेने जा रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल चालकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







