सीमा सिंह शहडोल -: Pachmarhi Cabinet Meet: जबलपुर, दमोह, महेश्वर और इंदौर के बाद अब मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक पचमढ़ी स्थित राजभवन में होगी। यह बैठक जनजातीय समाज और शौर्य पराक्रम के प्रतीक रहे राजा भभूत सिंह को समर्पित होगी।
, भोपाल (Pachmarhi Cabinet Meet): राजस्व के मामलों के निराकरण के लिए सरकार बार-बार महा अभियान चलाती है। इसमें लाखों प्रकरणों का समाधान भी होता है, लेकिन यह समस्या ही ना रहे, इसके लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके बाद राजस्व न्यायालय में तारीख पर तारीख मिलने की शिकायत नहीं रहेगी।
नायब तहसीलदार और तहसीलदार के न्यायिक और कानून व्यवस्था के साथ प्रोटोकॉल (सत्कार) संबंधी दायित्व अलग-अलग निर्धारित होंगे। एक अधिकारी कानून व्यवस्था और सत्कार संबंधी काम देखेगा। जबकि, बाकी अधिकारियों को राजस्व न्यायालय में बैठना होगा।
राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव पर निर्णय मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी के राजभवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित होगी और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में हो सकेगा।
मोहन भोग का स्वाद चखेगी मोहन सरकार
गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों आम महोत्सव चल रहा है। पचमढ़ी में आम की लगभग 75 किस्मों को रखा गया है। आम महोत्सव का निरीक्षण करने उद्यानिकी मंत्री नारायण कुशवाहा पहुंचे।
कुशवाहा ने कहा कि हमारा विभाग नवाचार के माध्यम किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाकर आय बढ़ाने के लिए लागतार कार्य कर रहा है, हम किसानों को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे किसानों की आय में इजाफा हो सके। आम की एक किस्म मोहन भोग पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जब मंत्री जी से पूछा गया कि क्या मोहन सरकार भी मोहन भोग और अन्य आमों का स्वाद चखेगी तो उन्होंने कहा, समय मिलेगा तो जरूर चखेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे 54.37 करोड़ रुपये के कामों का लोकार्पण-भूमिपूजन
पचमढ़ी में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग 33.88 करोड़ रुपये की लागत के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 20.49 करोड़ रुपये की लागत के नौ कामों का भूमिपूजन करेंगे।इन कार्यों में जयस्तंभ क्षेत्र के मार्गों का सुंदरीकरण, धूपगढ़ पर जल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन एवं पंप हाउस, पचमढ़ी प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण, सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल का नवीनीकरण और पर्यटन सेवाओं का विस्तार, जटाशंकर एवं पांडव गुफाओं पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक टायलेट लाउंज का लोकार्पण, हांडी खो एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विकास, कम्युनिटी सेंटर का विकास, ग्लेन व्यू में केंद्रीय नर्सरी की स्थापना और हिलटॉप बंगले को होम-स्टे में परिवर्तित करने का काम शामिल है।







