सीमा सिंह शहडोल -: मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने अपनी शादी का शानदार रिसेप्शन दिया। यह रिसेप्शन पटना में आयोजित किया गया। खान सर को बधाई देने के लिए कई शिक्षक और बड़े राजनेता पहुंचे। जिसमें बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई राजनीतिक हस्ती शामिल थे।
एजेंसी, बिहार (Khan Sir Wife): देश के जाने-माने टीचर और यूट्यूबर खान सर ने अपने निकाह के बाद बिहार की राजधानी पटना में एक शानदार रिसेप्शन दिया है। इस रिसेप्शन में कई शिक्षक और राजनेता शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया था। शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में यह रिसेप्शन पार्टी दी। गौरतलब है कि खान सर ने मई महीने में बेहद सादगी से शादी रचाई थी। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया।
शिक्षक से लेकर राजनेता तक हुए शामिल
खान सर के इस खास रिसेप्शन में राजनीति, फिल्म, शिक्षा और प्रशासन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, नितीश मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, तेजस्वी यादव समेत कई राजनीतिक हस्ती शामिल हुए। यह पहला मौका था जब खान सर अपनी दुल्हन के साथ दिखाई दिए, लगभग 5000 लोगों ने इस रिसेप्शन में हिस्सा लिया।
रिसेप्शन में दिखी सादगी
इस खास मौके पर आये मेहमानों ने खान सर के रिसेप्शन की सादगी और गरिमा की भरपूर सराहना की। तमाम जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया। बता दें कि खान की पत्नी A.S. खान मूल रूप से बिहार के सिवान जिले से हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ICSE बोर्ड से पूरी की और फिर उच्च शिक्षा हासिल की। रिसेप्शन में वह लाल रंग का सुंदर कढ़ाईदार लहंगा और पारंपरिक घूंघट में नज़र आईं। उनकी शालीनता और सहज व्यवहार की सभी मेहमानों ने तारीफ की।







