SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में राशन दुकान से 290 बोरी अनाज गायब:संकरे रास्ते से माल ले जाना मुश्किल, सेल्समैन की भी जांच होगी

शहडोल में राशन दुकान से 290 बोरी अनाज गायब:संकरे रास्ते से माल ले जाना मुश्किल, सेल्समैन की भी जांच होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -: ( craim news )      शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में एक शासकीय उचित मूल्य दुकान से बड़ी मात्रा में अनाज चोरी का मामला सामने आया है। दुकान से 160 बोरी गेहूं और 130 बोरी चावल गायब हो गए हैं।

दुकान के संचालक लखन तिवारी के अनुसार, गुरुवार शाम तक राशन वितरण का काम चल रहा था। 290 बोरी चावल में से 88 बोरी का वितरण किया गया था। बाकी अनाज दुकान में रखा था।

ताले टूटे और सामान बिखरा मिला

आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जब मैं अपने साथियों के साथ दुकान पहुंचा, तो दुकान के दोनों मुख्य गेट टूटे थे। ताले गायब थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

दुकान संचालक भी शक के घेरे में

करीब दो लाख रुपए का अनाज चोरी हुआ है। दुकान तक जाने वाला रास्ता बेहद संकरा है। इतनी बड़ी मात्रा में अनाज ले जाने के लिए बड़े वाहन की जरूरत पड़ती है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस राशन दुकान संचालक की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us