SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नगरपालिका की कार्रवाई से भड़के पूर्व पार्षद के बेटे:बिना नोटिस पुश्तैनी जमीन पर खुद पर बाउंड्री तोड़ने से नाराज थे, खुद पर पेट्रोल डाला

नगरपालिका की कार्रवाई से भड़के पूर्व पार्षद के बेटे:बिना नोटिस पुश्तैनी जमीन पर खुद पर बाउंड्री तोड़ने से नाराज थे, खुद पर पेट्रोल डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -: (craim news)   शहडोल जिले के धनपुरी में रविवार को नगर पालिका की कार्रवाई से तनाव की स्थिति बन गई। नगर पालिका की टीम ने सरकारी छुट्टी के दिन पूर्व पार्षद के बेटे की पुश्तैनी जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी चला दी।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष और दिवंगत पार्षद शांति देवी के पुत्र विनोद दहिया की वार्ड नंबर 7 स्थित जमीन पर यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका ने न तो कोई नोटिस जारी किया और न ही सुनवाई का मौका दिया। सीधे जेसीबी से बाउंड्री दीवार गिरा दी गई।

जब विनोद दहिया को इस कार्रवाई की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध में खुद पर पेट्रोल डाल लिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उन्हें बचा लिया गया।

धनपुरी नगर पालिका की सीएमओ पूजा बुनकर का कहना है कि यह भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली। इस संबंध में नगर पालिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दूसरी ओर विनोद दहिया का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनकी मां ने वर्षों तक क्षेत्र की सेवा की, लेकिन प्रशासन ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us