सीमा सिंह शहडोल -:( craim news ) शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र में हिनौता निवासी 32 वर्षीय विमल केवट ने अपने घर में फांसी लगा ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों के अनुसार विमल शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके इस कदम से सभी हैरान हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।







