SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मजदूर दंपति के घर में दिनदहाड़े चोरी:इलाज के लिए गए थे बुजुर्ग, लौटे तो एक लाख की नकदी और जेवर गायब

मजदूर दंपति के घर में दिनदहाड़े चोरी:इलाज के लिए गए थे बुजुर्ग, लौटे तो एक लाख की नकदी और जेवर गायब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    (craim news)   शहडोल जिले में एक बुजुर्ग मजदूर दंपति के साथ दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पलसऊ में रहने वाले 66 वर्षीय दादूराम अहिरवार और उनकी पत्नी फुंदिया बाई के घर से चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली।

बुधवार को दंपति इलाज के लिए घर में ताला लगाकर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। कमरे के रैक पर रखी टीन की पेटी गायब थी। पेटी में एक अद्धी सोना, एक जोड़ी चांदी की पायल और चार नग विछुवा रखे थे। इसके अलावा 7,000 रुपये की नगदी भी चोरी हो गई।

दादूराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आस-पास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एक गरीब मजदूर की जीवन भर की जमा पूंजी चोरी होने से क्षेत्र के लोग भी सदमे में हैं।

लगाकर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। कमरे के रैक पर रखी टीन की पेटी गायब थी। पेटी में एक अद्धी सोना, एक जोड़ी चांदी की पायल और चार नग विछुवा रखे थे। इसके अलावा 7,000 रुपये की नगदी भी चोरी हो गई।

दादूराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आस-पास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एक गरीब मजदूर की जीवन भर की जमा पूंजी चोरी होने से क्षेत्र के लोग भी सदमे में हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us