SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ब्यौहारी में युवक ने फांसी लगाई:आम के पेड़ पर मिला 18 साल के रविकर का शव,स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

ब्यौहारी में युवक ने फांसी लगाई:आम के पेड़ पर मिला 18 साल के रविकर का शव,स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  (craim news)  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी के टांघर गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह शारदा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रविकर सिंह का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। मृतक के परिवार और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी परिस्थिति ने रविकर को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us