सीमा सिंह शहडोल -: (accident news) शहडोल में बुधवार सुबह 9 बजे एक लोहा लदा एक ट्रक के ड्राइवर ने गांधी चौक की रेलिंग और डिवाइडर को नुकसान पहुंचाया। रायपुर से राजेंद्र टॉकीज की ओर जा रहे ट्रक को बुढ़ार चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने रोकने की कोशिश की।
ड्राइवर ने पुलिस की आवाज को अनसुना कर तेज स्पीड से वाहन को आगे बढ़ा दिया। बुढ़ार चौक में तैनात आरक्षक विजय पाल ने वायरलेस से आगे के पॉइंट को सूचना दी और खुद ट्रक का पीछा किया। जयस्तंभ चौक के ट्रैफिक आरक्षक भी राजेंद्र टॉकीज की ओर बढ़े।
स्थानीय लोगों ने भी ट्रक ड्राइवर का किया पीछा
गांधी चौक पहुंचने पर देखा गया कि चौक के चारों तरफ की रेलिंग और डिवाइडर क्षतिग्रस्त थे। स्थानीय लोग भी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पीछे लगे। ट्रैफिक पुलिस ने राजेंद्र टॉकीज चौक पर ड्राइवर को पकड़ लिया।
ट्रैफिक टीआई सेवांदर भगत ने बताया कि दो आरक्षकों ने ड्राइवर को पकड़कर कोतवाली के हवाले कर दिया है। अब कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई करेगीI







