SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के अमलाई में कुएं से मिला युवक का शव:मानसिक तनाव में था दो दिन से लापता अमरनाथ, पहले कर चुका है सुसाइड की कोशिश

शहडोल के अमलाई में कुएं से मिला युवक का शव:मानसिक तनाव में था दो दिन से लापता अमरनाथ, पहले कर चुका है सुसाइड की कोशिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  ( accident news )अमलाई क्षेत्र के नगर परिषद बकहो में बुधवार सुबह एक कुएं से 35 वर्षीय अमरनाथ केवट का शव बरामद हुआ। वह पिछले दो दिनों से लापता था।

घटना का पता तब चला जब सुबह अमरनाथ की बेटी कुएं से पानी लेने गई। उसने कुएं में अपने पिता का शव तैरता देखा। बेटी ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। परिजनों ने थाना अमलाई को जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकाला। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, अमरनाथ केवट पहले से ही मानसिक तनाव में था। उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पड़ोसियों का कहना है कि वह काफी समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us