SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में माइनिंग मैनेजर के घर चोरी:आम तोड़ने के बहाने बदमाश मकान में घुसे, जेवर और नकदी ले गए

शहडोल में माइनिंग मैनेजर के घर चोरी:आम तोड़ने के बहाने बदमाश मकान में घुसे, जेवर और नकदी ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल (सीमा सिंह)      शहडोल में एसईसीएल की रीजनल कॉलोनी में रविवार दिन के समय चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी एसडीओपी के घर के पीछे स्थित एसईसीएल अमलाई ओसीएम के असिस्टेंट माइनिंग मैनेजर कमलभान पटेल के मकान में हुई।

कमलभान पटेल इन दिनों अपने परिवार के साथ जगन्नाथपुरी गए हुए हैं। आज दोपहर को दो चोर मकान की दीवार पर चढ़े। उन्होंने आम तोड़ने का बहाना बनाकर मौके की रेकी की। पानी सप्लाई कर्मचारी गुप्ता ने जब पूछताछ की, तो चोरों ने आम तोड़ने का बहाना बनाया। कर्मचारी के जाते ही दोनों चोर दीवार लांघकर मकान में घुस गए।

पड़ोसी ने सीसीटीवी में चोर देख पुलिस की खबर

मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरी का लाइव वीडियो कमलभान पटेल ने अपने मोबाइल पर देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोसी सवेरिया रमन्ना को सूचित किया। रमन्ना ने बुढार पुलिस को खबर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।
बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। चोरी का सामान और उसकी कीमत का पता मकान मालिक के लौटने पर ही चल पाएगा। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us