SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ी:ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ी:ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्राम निपनिया में रात 8:30 बजे हुई इस घटना में स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपी संजय कोल और नोखेलाल कोल निपनिया गांव के निवासी हैं। थाना प्रभारी एमएल रंहगडाले के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ग्राम के समाजसेवी रामनिवास ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा उनकी संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह किसी विशेष उद्देश्य से की गई घटना हो सकती है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us