SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Elephant Attack: शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनौसी बीट में हाथियों के कुचलने से 2 लोगों की मौत

Elephant Attack: शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनौसी बीट में हाथियों के कुचलने से 2 लोगों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शैली पांडेय शहडोल    मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाथियों के दल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का आना-जाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है और इससे जान-माल का नुकसान हो रहा है।
  1. क्षेत्र में बढ़ रही हाथियों की गतिविधियां, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
  2. वन विभाग गांवों में लोगों को हाथियों को लेकर सतर्क कर रहा है।
  3. हाथियों का दल किसी भी गांव में घुस जाता है, इससे लोग परेशान हैं।
 शहडोल (Shahdol News)। शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो मौतें हो गई हैं। जानकारी के अनुसार एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। जंगली हाथी ने दोनों को कुचल दिया है। मौके पर वन अमला पहुंच गया और मामले की जांच की जा रही है। मालूम हो कि हाथियों का एक दल ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।इसी दल के हाथी ने सोमवार को दो लोगों को कुचल दिया है। यह घटना वन परीक्षित गोदवाल के सनौसी बीट में हुई है। वन अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है और जांच पड़ताल की जा रही है कि किस कारण से मौत हुई है। अभी तक पूरी जानकारी इकट्ठा नहीं हो पाई है, वन विभाग जांच पड़ताल करने के बाद ही स्पष्ट कर पाएगा मौत कैसे हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us