SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत:परिजनों ने रीवा मार्ग पर किया चक्का जाम, एक घंटे से यातायात बाधित

शहडोल में स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत:परिजनों ने रीवा मार्ग पर किया चक्का जाम, एक घंटे से यातायात बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल-:   शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के दरोगा पुलिया पर एक स्कॉर्पियो और ऑटोरिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी और देवलौंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक ऑटो चालक पास के गांव का रहने वाला था।

विरोध प्रदर्शन के कारण शहडोल-रीवा मार्ग पर एक घंटे से यातायात बाधित है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी तक नहीं मान रहे हैं।
दरोगा पुलिया शहडोल और रीवा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us