सीमा सिंह शहडोल-: शहडोल जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। बुढार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना रात में हुई जब बच्ची छत पर सो रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे और आरोपी किशोर वहां से भाग गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र में 59 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 9 वर्षीय पड़ोसी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों मामलों में पीड़िता के परिजनों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। बुढार और कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, दूसरे में तलाश जारी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों ही घटना अलग अलग समय और अलग अलग थाना क्षेत्र की है। दोनों ही बच्चियों की हालत सामान्य है।







