सीमा सिंह शहडोल -: ब्यौहारी पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी छोटेलाल कोल को 24 घंटे के भीतर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सुधा कोल के मामा रामप्रकाश कोल ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छोटेलाल ने अपनी पत्नी को एक व्यक्ति के साथ कमरे में देखा। इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने हथियार किए बरामद
थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी को लोहे की रॉड और डंडे से पीटा।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। घटना के समय आरोपी के तीन बच्चे भी मौजूद थे।







