SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत:नानी के साथ तालाब में नहाने गई थी, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

शहडोल में 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत:नानी के साथ तालाब में नहाने गई थी, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कोतमा जमुनिया निवासी 4 वर्षीय निखिल सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। निखिल अपनी नानी के घर केशवाही के कोटा टोला पिपरिया गांव में आया हुआ था।

घटना उस समय हुई जब निखिल अपनी नानी के साथ पिपरिया तालाब में नहा रहा था। नानी के नहाते समय खेल रहा निखिल अचानक गहरे पानी में चला गया। नानी ने जब देखा तो आसपास नहा रहे लोगों को मदद के लिए आवाज दी। सभी ने मिलकर निखिल को पानी से बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी आशीष झारिया के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नानी के बार-बार मना करने के बावजूद बच्चा जिद करके तालाब नहाने गया था। घटना के समय बालक की मां और परिवार के अन्य सदस्य घर में ही थे।

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें, खासकर जलाशयों के आसपास। परिवार ने बताया कि निखिल हमेशा खुशमिजाज और चंचल था। उसके जाने से परिवार में गहरा सदमा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us