श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में 20 वर्षीय अर्पित सिंह ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि अर्पित एक होनहार युवक था। परिवार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी।
पड़ोसियों के अनुसार, अर्पित स्वभाव से खुशमिजाज था। हालांकि कुछ समय से वह मानसिक तनाव में था। वहीं पुलिस युवक का मोबाइल तलाश रही है।







