SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल की महिला को 1.40 लाख में बेचा:पुलिस राजस्थान से लाई, 4 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

शहडोल की महिला को 1.40 लाख में बेचा:पुलिस राजस्थान से लाई, 4 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले में एक महिला की तस्करी का मामला सामने आया है। सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम बरही कछार की प्रेमिया लोहार (40) की गुमशुदगी की रिपोर्ट इसी साल 29 मार्च को दर्ज की गई थी।

जांच में पता चला कि आरोपी गोकुल सिंह ने महिला को 2 मार्च को उज्जैन बुलाया। अगले दिन उसने अपने साथी जगदीश लाल के साथ मिलकर महिला को जगदीश मेघवाल को 1.40 लाख रुपए में बेच दिया।

आरोपी ने अपने जीजा फुलचंद मेघवाल की मदद से मंदिर में जबरन शादी की। इसके बाद महिला को घर में कैद कर दुष्कर्म किया गया।

पुलिस महिला को राजस्थान से शहडोल लाई

पीड़ित को एक मोबाइल मिला, जिससे उसने अपनी बहन मीना लोहार को आपबीती बताई।

सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस ने कार्रवा

सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस ने कार्रवाई की। महिला को राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीडावा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव से छुड़ाया गया।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगदीश लाल और जगदीश मेघवाल को राजस्थान से गिरफ्तार कर सीधी लाया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गोकुल सिंह और फुलचंद मेघवाल की तलाश जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us