SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में रेलवे का मॉक ड्रिल:ट्रेन में बम धमाके का अभ्यास; सुरक्षा एजेंसियों ने 15 मिनट में किया रेस्क्यू

शहडोल में रेलवे का मॉक ड्रिल:ट्रेन में बम धमाके का अभ्यास; सुरक्षा एजेंसियों ने 15 मिनट में किया रेस्क्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में गुरुवार सुबह 10:06 बजे रेलवे ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। दिल्ली-पुरी यात्री ट्रेन में यह अभ्यास शहडोल रेलवे स्टेशन से कुछ दूर गुड सेट के पास किया गया।

ट्रेन के शहडोल स्टेशन से निकलने के तीन मिनट बाद जनरल बोगी में तीन बम धमाके हुए। ट्रेन गार्ड ने तुरंत रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचित किया। 15 मिनट के भीतर बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ पुलिस, सिविल डिफेंस और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

भारत-पाक के तनाव को देखते हुए किया मॉक ड्रिल

एडीआरएम बिलासपुर चंद्रभूषण ने बताया कि यह नियमित अभ्यास भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए किया गया। बीडीएस टीम ने एक कथित जिंदा बम को निष्क्रिय करने का अभ्यास भी किया।
मॉक ड्रिल में एक व्यक्ति की काल्पनिक मृत्यु और 9 लोगों के घायल होने की परिस्थिति बनाई गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

यह अभ्यास यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारी के लिए किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us