SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » इंदौर में ब्लैक आउट के दौरान दिखा अजब नजारा… बरात में डांस और लाइट हुई बंद, घोड़ा भी सड़क किनारे

इंदौर में ब्लैक आउट के दौरान दिखा अजब नजारा… बरात में डांस और लाइट हुई बंद, घोड़ा भी सड़क किनारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर शैली पांडेय शहडोल   Blackout Drill Indore : इंदौर में ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों ने अनोखा दृश्य साकार किया। बरात में डांस और लाइट बंद कर दी गई और घोड़ा भी सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। ब्लैक आउट का पालन करने के लिए नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर
  1. ब्लैक आउट होते ही थम गई पूरी बारात।
  2. सिर्फ 200 मीटर दूर ही था मैरिज गार्डन। 
  3. बरातियों ने किया ब्लैक आउट का पालन।

(Indore News)। बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बरात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं।

ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा। विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बरात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था। बराती एडवोकेट नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बरात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी।

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Jabalpur Mock Drill: समदड़िया माल में गिरे बम, पांच घायल, आग लगी, पांच घायल, रेस्‍क्‍यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला
Jabalpur Mock Drill: समदड़िया माल में गिरे बम, पांच घायल, आग लगी, पांच घायल, रेस्‍क्‍यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला
OPERATION SINDOOR: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला… जैश, लश्कर, हिज्बुल के ठिकाने तबाह, 30 से अधिक आतंकी ढेर
OPERATION SINDOOR: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला… जैश, लश्कर, हिज्बुल के ठिकाने तबाह, 30 से अधिक आतंकी ढेर
Operation Sindoor Top 10 Updates: ऑपरेशन सिंदूर में Azhar Masood का भाई, बहन, भांजी और भतीजा समेत खानदान के 14 लोग मारे गए
Operation Sindoor Top 10 Updates: ऑपरेशन सिंदूर में Azhar Masood का भाई, बहन, भांजी और भतीजा समेत खानदान के 14 लोग मारे गए
Gwalior Airport News Update : ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद, सभी फ्लाइट कैंसल, अलर्ट पर महाराजपुरा एयरबेस
Gwalior Airport News Update : ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद, सभी फ्लाइट कैंसल, अलर्ट पर महाराजपुरा एयरबेस

दूसरा सायरन बजने के बाद बराती आगे बढ़े

हालांकि मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बरातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बरात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा और बराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बरात आगे बढ़ी।

naidunia_image

बाजार में दुकानें बंद

इंदौर के बाजारों में ब्लैक आउट का पूर्णतया पालन किया गया। दरअसल बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकी सुस्त हो गई। सियागंज जैसे बड़े थोक बाजार में ज्यादातर दुकानें शाम साढ़े छह बजे ही बंद कर दी गईं। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बत्तियां बुझा दीं।

naidunia_image

निगरानी : भ्रामक मैसेज पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के लिए चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह ने कहा कि वॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी और भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। संवेदनशील मुद्दों पर भी भ्रामकता परोसने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us