श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर शैली पांडेय शहडोल Former Minister Giriraj Dandotiya : मुरैना में एक सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया घायल हो गए। उनकी स्कार्पियो कार और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घायल पूर्व मंत्री को दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्प
- मुरैना के अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी।
- दिल्ली रेफर करने के लिए ग्वालियर से बुलानी पड़ी एंबुलेंस।
- पूर्व मंत्री के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई।
(Morena News)। भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया सड़क हादसे में घायल हो गए। बुधवार की शाम कैलारस के तोरका गांव के पास उनकी स्कार्पियो कार और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
घायल पूर्व मंत्री को खुद ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी स्थिति से गुजरना पड़ा, जब दिल्ली रैफर किए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकी। आखिरकार ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी।
ताल में एंबुलेंस नहीं मिली। ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी और ढाई घंटे इंतजार के बाद वे दिल्ली रवाना हो सके।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

_202557_72253.jpg)
_202557_12352.jpg)

पूर्व मंत्री डंडौतिया बुधवार को कैलारस क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, वहां से लौटकर मुरैना आ रहे थे। नेशनल हाइवे 552 पर पूर्व मंत्री की स्कार्पियो गाड़ी कैलारस को मुरैना से सबलगढ़ की ओर जा रही चंबल बस ने टक्कर मार दी।
गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी की अगली सीट पर बैठे पूर्व मंत्री के सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। निज सहायक पवन सेंगर के पैर में भी चोटें आई हैं।
इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया
डंडौतिया से फोन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से बात की तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली। पहले जिस एंबुलेंस को जाना था, उसमें डीजल नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने डीजल की व्यवस्था करवाई, उसके बाद पता चला कि इस एंबुलेंस में स्टेपनी ही नहीं है।
कहीं टायर पंचर हुआ तो रास्ते में ही एम्बुलेंस खड़ी रह जाएगी। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें हेडलाइट खराब थी। इस अव्यवस्था पर घायल पूर्व मंत्री और उनके समर्थक जमकर नाराज हुए। अंत में पूर्व मंत्री के लिए ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे इंतजार के बाद वह दिल्ली रवाना हो सके







