SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Agneepath Scheme: पाकिस्तान से टकराव के बीच अग्निपथ का जुनून, इस बार 33 प्रतिशत बढ़े अग्निवीर अभ्यर्थी

Agneepath Scheme: पाकिस्तान से टकराव के बीच अग्निपथ का जुनून, इस बार 33 प्रतिशत बढ़े अग्निवीर अभ्यर्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Agneepath Yojna: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार 33 प्रतिशत अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। लिखित परीक्षा जून में प्रस्तावित है और अभ्यर्थियों की संख्या 32 हजार 708 तक पहुंच गई है। सेना भर्ती कार्यालय ने सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
  • ग्वालियर-चंबल अंचल में बढ़ रहा अग्निवीर बनने का जुनून।
  • जून में होने वाली है अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा।
  • अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने वाले युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। इस बार 33 प्रतिशत अभ्यर्थी बढ़े हैं। सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े बेशक ग्वालियर- चंबल अंचल के 10 जिलों के हैं, लेकिन कमोवेश देश के अन्य भर्ती कार्यालयों की भी यही स्थिति है।

इस बार लिखित परीक्षा में पिछली भर्ती के मुकाबले अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून माह में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

32 हजार से ऊपर पहुंची संख्या

अग्निवीर बनने का जुनून ग्वालियर-चंबल अंचल में अभूतपूर्व है, जहां अग्निपथ योजना लागू होने के बाद सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। इस बार लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है। 2023 में लिखित परीक्षा में 21 हजार 646 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि यह संख्या इस बार 32 हजार 708 तक पहुंच गई है।

naidunia_image

लिखित परीक्षा जून महीने में प्रस्तावित

तीन साल में सबसे ज्यादा आवेदन इस बार हुए हैं। लगातार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के 10 जिलों ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है।

अब सेना के अधिकारी लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो 10 जिलों में पहले स्थान पर मुरैना, दूसरे स्थान पर भिंड और तीसरे स्थान पर ग्वालियर है। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इन्हीं तीन जिलों से हैं।

naidunia_image

लगातार बढ़ रही अभ्यर्थियों की संख्या

अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून माह में होगी। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या 33 प्रतिशत तक बढ़ गई है। तीन साल में इस साल सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं। लगातार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है और चयन प्रतिशत भी बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी माक टेस्ट भी कर सकते हैं। – कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us