SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bhopal Rape Blackmailing Case: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क पता लगाएगी स्टेट एसआईटी

Bhopal Rape Blackmailing Case: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क पता लगाएगी स्टेट एसआईटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल    Bhopal Rape Blackmailing Case: मध्य प्रदेश में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क का पता लगाने के लिए स्टेट एसआईटी का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्षता भोपाल के आईजी (ग्रामीण) अभय सिंह करेंगे। जांच टीम आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए काम कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

HighLights

  • एसआईटी करेगी आरोपियों के नेटवर्क की जांच।
  • चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
  • फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(MP Rape Blackmailing Case)। भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की सुनियोजित घटना के तार मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के आईजी (ग्रामीण) अभय सिंह की अध्यक्षता में विशेष जांच दल बनाया है।

जांच दल का मुख्य लक्ष्य आरोपितों के नेटवर्क का पता लगाने को लेकर रहेगा। जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पुलिस आयुक्त कार्यालय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) सीआईडी, एआईजी महिला सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक सायबर सेल को सदस्य बनाया गया है। इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us