SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » OPERATION SINDOOR: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला… जैश, लश्कर, हिज्बुल के ठिकाने तबाह, 900 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना

OPERATION SINDOOR: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला… जैश, लश्कर, हिज्बुल के ठिकाने तबाह, 900 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    शैली पांडेय शहडोल   OPERATION SINDOOR: पहलगाम नरंसहार के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। भारत ने बहावलपुर मेंमसूद अजहर के ठिकाने सहित नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की।

HighLights

  1. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुल 9 जगहों को निशाना बनाया गया है।
  2. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।
  3. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह सेना का बड़ा अभियान।

OPERATION SINDOOR: आखिर वही हुआ जिसकी पूरे देश को उम्‍मीद थी। भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों ने फिर से कर दिखाया। जब सारा देश सो रहा था तब रात पौने दो बजे सेना के वीर रणबांकुरों ने आतंकी की फैक्‍टरी बने पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक को अंजाम दिया। इसमें कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इसमें 30 आतंकियों को ढेर किया गया है, 55 से अधिक घायल हुए हैं। यह सब ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश था। सेना की तरफ से किसी बड़ी कार्यवाही की उम्‍मीद की जा रही थी। आखिर वह खुशखबरी भी सामने आ ही गई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकी ठिकानों पर रात में छापेमारी की। यहां 900 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us