सीमा सिंह शहडोल -: Love Jihad in Sagar: लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है। लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी। सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया
- धर्म बदलकर छात्रा से दुष्कर्म, लव जेहाद का मामला कायम।
- एक साल से लड़की का शोषण कर धमका रहा था आरोपित।
- लिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू की है।
- पढ़ाई के लिए सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने लड़की पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
- जानकारी के अनुसार दूसरे जिले से सागर में आकर निजी काॅलेज से बीएड की पढ़ाई करने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।
- इसके पहले वर्ष 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। जहां एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।
- इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।
- आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता। मई-जून 2024 में आरोपित ने उसका रूम बदलवा कर मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया।
- बारिश के समय वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
- इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।
- अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।
- लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।
- सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।
- 30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।
- लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा, जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।
- बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।







