SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » मंडप से दूल्हे को उठा ले आई प्रेमिका, मंदिर में की शादी… सज धज कर बैठी दुल्हन ने फिर भी लिए सात फेरे, लेकिन किसके साथ?

मंडप से दूल्हे को उठा ले आई प्रेमिका, मंदिर में की शादी… सज धज कर बैठी दुल्हन ने फिर भी लिए सात फेरे, लेकिन किसके साथ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Wedding Drama: एक युवती ने अपने प्रेमी को दूसरी लड़की से शादी करने से रोकने के लिए मंडप से उठा लिया और अपने साथ ले जाकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दूल्हे के चचेरे भाई की बरात दूसरी लड़की के घर भेजी गई, जहां पूरे रस्मों-रिवाज के साथ शादी हुई। यह पूरा घटनाक्रम झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में हुआ।
  • प्रेमिका ने मंडप से उठाया दूल्हा, थाने में हुई पंचायत।
  • इसके बाद प्रेमी युगल की मंदिर में कराई गई शादी।
  • आपसी सहमति से हुआ समाधान, दोनों पक्ष हुए राजी।

भरे मंडप से दुल्हन के अपहरण की घटनाएं तो खूब सुनी होंगी परंतु दतिया की एक युवती रिश्तेदारों के साथ झांसी पहुंचकर न सिर्फ मंडप से दूल्हे को उठा ले गई, बल्कि शादी के लिए अपने गांव भी ले आई, और मंदिर में जाकर शादी भी रचा ली।

पूरा घटनाक्रम झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में हुआ। आखिर पंचायत के बाद सभी पक्ष राजी हुए जहां प्रेमी-प्रेमिका एक हो गए तो वहीं जिस तीसरे पक्ष के यहां बरात जानी थी, वहां प्रेमी के चचेरे भाई की बरात ले जाई गई।

दरअसर डेली गांव निवासी सनी पुत्र देवी प्रसाद की बुधवार शाम को रक्सा के ढीमरपुरा गांव में बरात जानी थी। इससे पहले मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। शगुन के गीत गाए जा रहे थे और दूल्हे को सजाया जा रहा था। तभी दतिया के सिविल लाइन थान क्षेत्र निवासी काजल रिश्तेदारों को लेकर पहुंच गई।

बोली- ये शादी नहीं होने दूंगी। सनी उससे प्यार करता है। दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध हैं। सन्नी को किसी दूसरी युवती से शादी नहीं करने दूंगी। सनी को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन वह सनी को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे।

शादी का वादा किया था

काजल ने पुलिस से कहा-सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। दूल्हा भी बोला कि वह भी काजल से शादी करना चाहता है। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव ले आई व मंदिर में शादी भी कर ली।

परिवार वालों ने तोड़ दी थी 3 वर्ष पहले हुई सगाई

बताया जाता है कि सनी और काजल आपस में रिश्तेदार हैं। सनी का उसके यहां आना-जाना था, इसलिए वर्ष 2013 से उनके बीच प्रेम सम्बन्ध हो गए। यह बात परिवार वालों को पता चली तो शुरूआत में कुछ विरोध हुआ, मगर वर्ष 2022 में उनकी शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार हो गए।

इसके बाद उनकी सगाई कर दी गई, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह सगाई टूट गई। सनी के परिजनों ने गांव की एक लड़की मुस्कान के साथ उसकी शादी तय कर दी। इसके लिए 30 अप्रैल को बरात जानी थी, लेकिन इसके पहले ही काजल को इस शादी की भनक लग गई और वह अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गई।

सनी के साथ वह तीसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया, जिसके यहां सनी की बरात जानी थी। थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। झांसी के रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि सभी पक्षों में आपसी सहमति बनी। इसके तहत सनी और काजल की शादी कराने का निर्णय लिया गया।साथ ही मुस्कान की शादी के लिए वर के रूप में सनी के चचेरे भाई लकी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सभी ने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। सनी अपने परिजनों के साथ काजल को लेकर दतिया गया और वहां मन्दिर में उनकी शादी हो गई। वहीं देर रात लकी की बरात मुस्कान के दरवाजे पहुंची और पूरे रस्मो-रिवाज के साथ उनकी शादी करा दी गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us