SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Damoh News: मुंहबोले चाचा ने 7 साल की मासूम से की दरिंदगी, चीख सुन पड़ोस के लोग बचाने दौड़े

Damoh News: मुंहबोले चाचा ने 7 साल की मासूम से की दरिंदगी, चीख सुन पड़ोस के लोग बचाने दौड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Damoh Rape Case : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला उसका मुंहबोला चाचा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
  • दमोह में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुंहबोला चाचा गिरफ्तार।
  • बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी, दरवाजा खुलवाया।
  • पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया, जांच जारी है।

 दमोह जिले के हिंडोरिया थाना की बांदकपुर चौकी क्षेत्र में सात साल की मासूम के साथ मुंहबोले चाचा द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी के एक ग्राम में शुक्रवार को एक 7 वर्षीय मासूम बालिका अपने घर के समीप खेल रही थी। उसी समय पड़ोस में ही रहने वाला मुंहबोला चाचा उसे उठा कर ले गया।

आस-पास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए

आरोपी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोस के ही लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर आए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही एक्शन लेते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

naidunia_image

इधर… स्कूल टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी, नमकीन लेने के बहाने सहेली को भेजा बाहर

दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत एक गांव के स्कूल में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक भागीरथ अहिरवार ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के संबंध में दमोह देहात थाना निरीक्षक रचना मिश्रा ने बताया कि बुधवार को देहात थाना अंतर्गत एक ग्राम के स्कूल में आरोपी शिक्षक भागीरथ अहिरवार ने कक्षा में मौजूद दो छात्राओ में से एक छात्रा को नमकीन लाने के बहाने बाहर भेज दिया।

क्लास में ले जाकर गलत हरकतें करने लगा

इसके बाद दूसरी छात्रा को कक्षा में ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। छात्रा के चीखने और विरोध करने पर उसकी सहेली वापस आ गई, जिस पर आरोपी शिक्षक ने छात्रा को छोड़ दिया और उसे धमकी दी कि किसी को भी इस घटना के बारे में ना बताएं।

छात्रा ने घर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को बताई। तब परिजन छात्रा को लेकर दमोह देहात थाना शिकायत दर्ज करने पहुंचे। शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत दे दी गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us