सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले में देर रात एक मालगाड़ी का गार्ड वैन पटरी से उतर गया। घटना सिंहपुर रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में हुई। कटनी से बिलासपुर की ओर जा रही कॉपर लोड से भरी मालगाड़ी का गार्ड वैन डिब्बा पटरी से उतर गया।
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीम ने तत्काल गार्ड वैन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया।
हालांकि इस घटना से मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ। अप और डाउन दोनों मेन लाइन पूरी तरह चालू रहीं। सभी मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। रेल यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया।







