SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में आंधी-तूफान से टेम्परेचर 3°C गिरा:कमिश्नर बंगले के पास शासकीय आवास में गिरा पेड़; आम की फसल को नुकसान

शहडोल में आंधी-तूफान से टेम्परेचर 3°C गिरा:कमिश्नर बंगले के पास शासकीय आवास में गिरा पेड़; आम की फसल को नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल में रविवार को सुबह से छाए बादलों के बाद दोपहर में तेज आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश हुई। तेज हवा के चलते भगवान दास पाठक निवासी ब्यौहारी के भोलाहारी गांव के घर पर पेड़ गिर गया। कमिश्नर बंगले के सामने स्थित दो शासकीय आवासों में भारी पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। मौसम बदलने से तापमान 3 डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। छोटे-कमजोर आम तेज हवाओं में जमीन पर गिरकर बर्बाद हो रहे हैं। इसे लेकर किसान काफी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन पेड़ों के गिरने और फसलों के नुकसान से परेशानी भी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us