SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में पानी निकालते समय कुएं में गिरा शख्स:मौत, पोते ने सुनी गिरने की आवाज, टीबी से पीड़ित थे

शहडोल में पानी निकालते समय कुएं में गिरा शख्स:मौत, पोते ने सुनी गिरने की आवाज, टीबी से पीड़ित थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के मलाया गांव में अमर सिंह गोड़ (50) की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। दरअसल वह घर के आंगन में बने कुएं से पानी निकाल रहे थे। अचानक वे कुएं में गिर गए। गिरते समय हुई आवाज उनके पोते ने सुनी और तुरंत परिजनों को जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कुएं के पानी में काफी हलचल थी। आसपास के लोगों की मदद से पंप लगाकर पानी निकाला गया। पानी निकलने के बाद अमर सिंह का शव बरामद हुआ।

एक साल से टीबी से पीड़ित था शख्स

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि अमर सिंह पिछले एक साल से टीबी से पीड़ित थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us