SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP Jansunwai: बुंदेलखंड में प्रशासन करे सुनवाई, इसलिए कोई लुढ़कते हुए तो कोई घुटनों के बल पहुंचा कार्यालय

MP Jansunwai: बुंदेलखंड में प्रशासन करे सुनवाई, इसलिए कोई लुढ़कते हुए तो कोई घुटनों के बल पहुंचा कार्यालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Jansunwai in Chhatarpur: बुंदेलखंड में प्रशासनिक जनसुनवाई में दो अनोखे मामले सामने आए हैं। एक महिला लुढ़कते हुए और एक युवक पैड भरते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। दोनों ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की और प्रशासन से न्याय की मांग की।
  • लुढ़कते हुए पहुंची महिला, अतिक्रमण की शिकायत की।
  • घुटनों पर चलकर पहुंचा युवक, पटवारी पर लगाए आरोप।
  • प्रशासन ने दिए सीमांकन के निर्देश, कार्रवाई की उम्मीद।

 प्रशासन की जनसुनवाई में शिकायती आवेदन पर गंभीरता से गौर हो, इसलिए लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं। मंगलवार को बुंदेलखंड से ऐसे ही दो मामले सामने आए, जहां अतिक्रमण की शिकायत को लेकर छतरपुर में एक महिला लुढ़कते हुए तो निवाड़ी में एक युवक पैड भरते हुए पहुंचा।

छतरपुर में जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई में पहुंची पहरा गांव निवासी हीरामनि गुप्ता को परिसर में लगभग 25 फीट तक लुढ़कते हुए आते देख कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उसे समझाकर जनसुनवाई में पहुंचाया। उसका कहना था कि उसकी जमीन पर गांव के दबंग ने कब्जा कर लिया है।

naidunia_image

आखिर परेशान होकर इस तरह आना पड़ा

गौरिहार में अफसरों के यहां स्वजन के साथ खूब चक्कर काटे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर परेशान होकर उसे इस तरह आना पड़ा। उसकी पट्टे की जमीन है। सालों से उसका परिवार परेशान हो रहा है।

पीड़िता के स्वजन दुर्गाप्रसाद, नंदकिशोर और नीरज ने आवेदन में आरोप लगाए हैं कि राजाभैया, रामकिशुन, रामदीन रज्जू, लल्ला आदि निवासी खड्डी ने कब्जा कर रखा है।

naidunia_image

पैड भरते हुए पहुंचे

अधिकारी सीमांकन तक नहीं कर रहे हैं। एडीएम मिलिंद नागदेवे ने सीमांकन के निर्देश अधिकारियों को दिए। उधर, निवाड़ी में शासकीय जमीन को पटवारी से साठगांठ कर पट्टे की बताकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए ओरछा निवासी जितेंद्र पैड भरते हुए पहुंचा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us