SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Air Hostess Assault Case: ‘मैं वेंटिलेटर पर थी, तब अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत तरीके से टच किया… न चिल्ला सकी, न विरोध कर सकी’

Air Hostess Assault Case: ‘मैं वेंटिलेटर पर थी, तब अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत तरीके से टच किया… न चिल्ला सकी, न विरोध कर सकी’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    मामला गुरुग्राम का है जहां एक एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया है कि मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वहां के कर्मचारियों ने उसको गलत तरीके से छूआ। तब वह कुछ नहीं कर सकी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पति को पूरी बात बताई।
  • गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया केस
  • संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ जारी
  • प्रबंधन बोला- कर रहे जांच में सपोर्ट

हरियाणा के गुरुग्राम में एक एयर होस्टेस के साथ इलाज के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला मेदांता अस्पताल का है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अब तक आरोप साबित नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

naidunia_image

होश में नहीं थी पीड़िता, लेकिन महसूस किया

  • पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 46 साल की एयर होस्टेस एक ट्रेनिंग के सिलसिले में गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी थी। होटल के स्विमिंग पूल में हुए हादसे के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • बाद में, 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर पति ने सदर इलाके के एक अन्य निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया, जहां यह कथित घटना घटी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह बेहोश थी और वेंटिलेटर से जुड़ी हुई थी, तो उसने अस्पताल के कर्मचारियों से अनुचित शारीरिक संपर्क महसूस किया।
  • अपनी गंभीर स्थिति के कारण वह हिलने, चिल्लाने या विरोध करने में असमर्थ थी। उसे 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर लौटने पर उसने अपने पति को इस बारे में बताया।
  • दोनों ने पहले हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया। इसके बाद कानूनी सलाहकार की सहायता से सदर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

गंभीरता से कर रहे जांच: पुलिस

पुलिस पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं, अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और अस्पताल परिसर से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

वहीं, एक बयान में मेदांता अस्पताल ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। इस स्तर पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us