SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नाइट गाउन में मिली महिला की लाश, दोनों पैरों के तलवों में ठोकी गई थीं 5-5 कील… बिहार में हैरान करने वाला मामला

नाइट गाउन में मिली महिला की लाश, दोनों पैरों के तलवों में ठोकी गई थीं 5-5 कील… बिहार में हैरान करने वाला मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    घटनाक्रम नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र का है। महिला का शव पहले बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम हुआ। अब शव मोर्चरी में रखा गया है। पहचान होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  1. महिला के हाथ पर पट्टी भी मिली
  2. इलाज करवाया गया, फिर हत्या
  3. ग्रामीणों की बीच तरह-तरह की चर्चा

ब्यूरो, नालंदा। बिहार के नालंदा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चंडी थाने क्षेत्र के चंडी-हरनौत एनएच – 471 के किनारे गांव के पास खाई में मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला ने नाइट गाउन पहन रखा है और दोनों पैरों के तलवों में पांच-पांच कील मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास के कारण महिला की हत्या की गई है। अभी यह साफ नहीं है कि महिला के जिंदा रहते कीलें ठोंकी गई थीं या उसके मरने के बाद ऐसा किया गया।

एक हाथ पर पट्टी भी मिली

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हाईवे किनारे एक खेत के पास महिला का शव मिला था। अब तक पहचान नहीं हो सकती है।

महिला के हाथ पर पट्टी भी बंधी है। माना जा रहा है कि महिला का इलाज भी चल रहा था। ग्रामीणों की मदद से महिला की पहचान करने की कोशिश जारी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अधिकांश इस हत्याकांड को अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। महिला की उम्र 26 साल बताई गई है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि महिला के साथ कैसी-कैसी ज्यादती हुई हैं। लाश देखकर लग रहा है कि महिला के साथ बर्बरता की गई है।

मामले की जांच जारी

5 मार्च 2025 को सुबह लगभग 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव में सड़क के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जब पुलिस घटना की पुष्टि करने के लिए मौके पर पहुंची, तो 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला मृत पाई गई। प्रथम दृष्टया, महिला के पैरों के तलवों में कील ठोकी हुई लग रही थी। उसकी गर्दन पर निशान भी थे। एक सलाइन इंजेक्शन भी था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना आसपास के जिलों में दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us