सीमा सिंह शहडोल -: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिपाही रवि ने प्रेमिका के लिए पत्नी मीनू की हत्या करवाई। उसने डेंटर शानू को 3 लाख की सुपारी दी, जिसने नर्सिंग असिस्टेंट जतिन के साथ मिलकर 22 फरवरी को इंजेक्शन से हत्या की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
- सिपाही रवि ने प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या कराई।
- पत्नी की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी।
- हत्यारे ने इंजेक्शन से महिला की हत्या को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश के बरेली में पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। एक सिपाही ने प्रेमिका के लिए पत्नी को ही मरवा दिया। अपराध में उसकी मदद एंबुलेंस के नर्सिंग असिस्टेंट और वाहनों की वर्कशॉप में काम करने वाले डेंटर ने की थी।
सिपाही और उसके दोनों मददगारों पुलिस ने पकड़ लिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी उत्तरी ने वारदात के कारण का खुलासा किया।
आरोपी सिपाही रवि बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। उसकी रामपुर के ही थाना शहजादनगर के गांव बकनौरी निवासी जगदीश की पुत्री मीनू से साल 2015 में शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां थीं। वह मूल रूप से रामपुर के थाना मिलक के गांव सियारी का रने वाला है। वह परिवार के साथ पीएसी आठवीं वाहिनी के सरकारी आवास में रहता था।
पत्नी पर बताता था भूत-प्रेत का साया
- एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने तबाया कि रवि भूत-प्रेत में विश्वास करता था। उसका मानना था कि मीनू पर किसी भूत का साया है। वह उसको एक तांत्रिक के पास ले जाता था। वह बरेली में तैनात था। इस दौरान उसकी एक रिश्तेदार महिला से प्रेम संबंध बन गए। वह उससे शादी करना चाहता था।
- इस शादी में सबसे बड़ी रुकावट मीनू थी। ऐसे में रवि ने तय किया कि वह मीनू की हत्या कर देगा। उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई। वह अपनी कार को दिखाने के लिए शानू डेंटर के पास जाता था। इस दौरान दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई।

हत्या के लिए दी तीन लाख की सुपारी
उसने शानू को तीन लाख रुपये में पत्नी की हत्या की सुपारी दी। शानू ने नर्सिंग असिस्टेंट जतिन को भी इसका हिस्सा बना लिया। जतिन डॉक्टर बैकग्राउंड से है, इसलिए वह हत्या को ऐसे अंजाम देने के पक्ष में था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह का खुलासा न हो पाए।
22 फरवरी के दिन की गई हत्या
- रवि कुमार ने मीनू से कहा कि हम प्लॉट देखने चलते हैं। वह फरीदापुर पहुंचे, जहां जतिन और शानू उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों प्लॉट बेचने वाले बने थे। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठ गए।
- जतिन ने मीनू के गले और हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद शानू ने जेवर उतार लिए, जिससे वारदात लूट की लगे। रवि कार से उतरकर पास में ही मौजूद यूकेलिप्टस के बाग में पहुंच गया। यहां से उसने अपने दोस्त संजय से कहा कि उसके साथ लूटपाट हो गई, जिससे पुलिस को आसानी से गुमराह किया जा सके।










