SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » MP Weather: मध्‍य प्रदेश में मार्च से बढ़ेगी गर्मी, अभी इन दो संभागों में हल्‍की बारिश के आसार

MP Weather: मध्‍य प्रदेश में मार्च से बढ़ेगी गर्मी, अभी इन दो संभागों में हल्‍की बारिश के आसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -;   हवा का रुख फिलहाल पूर्वी और दक्षिण पूर्वी है। इस कारण प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही हैं। रात के तापमान में फिलहाल अधिक परिवर्तन नहीं हो रहा। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में जरूर एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढोतरी होने की संभावना है।
  • रतलाम में 35 डिग्री पर पहुंचा पारा, पचमढ़ी अभी भी ठंडा बना है।
  • मौसम का मिजाज अभी नरम-गरम, मार्च से गर्मी दिखाएगी तेवर।
  • अभी अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम-गरम बना हुआ है। जहां दिन में तीखी धूप की वजह से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। वहीं रात के तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया है। जबकि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी का रहा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us