SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ‘हम मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…’ धार में कार की बोनट पर लटके पिता-पुत्र को 4 किमी तक दौड़ाता रहा सनकी

‘हम मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…’ धार में कार की बोनट पर लटके पिता-पुत्र को 4 किमी तक दौड़ाता रहा सनकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धार। ‘हम मर जाएंगे, प्लीज गाड़ी रोक दो…’ कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र की यह गुहार भी चालक का दिल नहीं पिघला सकी। आरोप है कि दोनों को बोनट पर लटकता छोड़ वह करीब चार किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। पिता-पुत्र खुद को संभालने के साथ मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कार की रफ्तार कम नहीं हुई।

आखिरकार ग्रामीणों ने पीछा कर लोनी फाटे के पास वाहन रुकवाया और दोनों को बचाया। उक्त घटना 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ बीएनएस की चार धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बाबूलाल से मारपीट, बेटे ने फोटो खींची तो बढ़ा दी रफ्तार

पुलिस के अनुसार, उक्त घटना कुक्षी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित सुतार मोहल्ले की है। फरियादी बाबूलाल भूराजी रात में पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक MP-13-ZL-8063 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पैर में टक्कर मार दी। बाबूलाल ने चालक को रोककर समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि चालक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाबूलाल का बेटा भारत मौके पर पहुंचा।

वह कार की फोटो खींच रहा था, तभी चालक ने अचानक गाड़ी आगे बढ़ा दी। इससे बाबूलाल और भारत बोनट पर जा गिरे। इसके बाद जो हुआ, उसने दोनों की जान जोखिम में डाल दी। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बनाए रखी और पिता-पुत्र को बोनट पर लटकाए आगे बढ़ता रहा।

लोनी फाटे के पास बचाई जान, चालक के नशे में होने का आरोप

बोनट पर फंसे पिता-पुत्र लगातार चालक से गाड़ी रोकने की गुहार लगाते रहे। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण हरकत में आए और कार का पीछा शुरू कर दिया। करीब चार किलोमीटर बाद लोनी फाटे के पास वाहन रुकवाया जा सका। इसके बाद दोनों को बचाया गया। घटना के दौरान दोनों की जान पर खतरा बना रहा।

पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग इंदौर से डही में रिश्तेदारों से मिलने आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों ने चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us