SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल पुलिस की नई कोशिश: 15 बालिकाओं समेत 21 गुम बच्चों की तलाश, सुराग देने पर देंगे पांच हजार का इनाम

शहडोल पुलिस की नई कोशिश: 15 बालिकाओं समेत 21 गुम बच्चों की तलाश, सुराग देने पर देंगे पांच हजार का इनाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता 21 बालक-बालिकाओं का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने प्रत्येक मामले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लापता बच्चों में 15 बालिकाएं और छह बालक शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगा है।
शहडोल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता 21 बालक-बालिकाओं का अब तक पता नहीं चल सका है। इनकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने प्रत्येक प्रकरण में पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लापता बच्चों में 15 बालिकाएं और छह बालक शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इनके संबंध में कोई भी उपयोगी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 16 अक्टूबर को जारी उद्घोषणा के अनुसार, पुलिस द्वारा लापता बच्चों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी दस्तयाबी नहीं हो सकी है। इसके बाद प्रत्येक मामले में इनाम घोषित किया गया है। बच्चों की जानकारी देने, उनकी तलाश में सहयोग करने अथवा संबंधित प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार दिया जा सकेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक शहडोल का होगा।

ब्यौहारी से छह बालिकाएं लापता

जारी सूची के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र से विधि गर्ग (13), सुशीला चर्मकार (17), आरती साकेत (15), आशमा पनिका (14), करिश्मा यादव (17) और खुशबू सिंह गोंड (14) की तलाश की जा रही है। जयसिंहनगर से नीलेश कोल (14) और प्रीति यादव (16), गोहपारू से रामनारायण बैगा (15) तथा अमलाई से दीपिका पांडेय (17) लापता हैं।

सोहागपुर से तीन, अन्य क्षेत्रों से भी मामले

सोहागपुर थाना क्षेत्र से जिया बैगा (16), रिंकी बैगा (17) और खुशी कुशवाहा (12) की तलाश जारी है। सिंहपुर से प्रेमवती बैगा (14) और जैतपुर से उमा देवी सिंह (15) लापता हैं।

देवलोंद थाना क्षेत्र से सत्यम सिंह गोंड (15), अर्यान द्विवेदी (17), हसीना (15) और अंश बैस (12) का पता नहीं चल सका है। वहीं, सीधी थाना क्षेत्र से अनुज सिंह (16) और अजय सिंह गोंड (13) की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता बच्चों के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित कर उनकी तलाश में सहयोग करें। प्रत्येक प्रकरण में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us