SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल: सीएम मोहन यादव के आगमन की तैयारियां तेज, 25 अक्टूबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी, आदेश जारी

शहडोल: सीएम मोहन यादव के आगमन की तैयारियां तेज, 25 अक्टूबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी, आदेश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मुख्यमंत्री के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शहडोल दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों के 25 अक्टूबर तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शहडोल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि 25 अक्टूबर तक कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बाणगंगा मैदान में किया जाना है। इसे देखते हुए मैदान की व्यवस्थाओं से लेकर हितग्राहियों को लाभ वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास तक की तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बाणगंगा मैदान का समतलीकरण कराने और कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी की व्यवस्था करने के अलावा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए भी संबंधित विभागों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

हैलीपैड और पहुंच मार्गों की होगी मरम्मत
मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए हैलीपैड और वहां से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुरूप समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का जोर कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर है।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति, वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रो, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us