SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » चार महीने से वेतन नहीं, नगर के सफाई कर्मियों ने कर दी हड़ताल

चार महीने से वेतन नहीं, नगर के सफाई कर्मियों ने कर दी हड़ताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों और ने गुरुवार को काम बंद कर दिया। हड़ताल के कारण शहर से कचरा नहीं के उठाया गया।

कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। करीब 40 सफाई कर्मचारी पिछले चार महीनों से बिना वेतन काम कर रहे हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनका आरोप है कि पहले वे सीधे नगरपालिका के अधीन काम करते थे, लेकिन अब ठेके के तहत काम कर रहे हैं। ठेकेदार समय पर वेतन नहीं देता। तय वेतन 12,000 रुपये है, लेकिन कभी 8,000 तो कभी 9,000 रुपये ही दिए जाते हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक, पीएफ का मैसेज भी नहीं आता। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार और नगरपालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। त्योहार से पहले वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

स्वच्छता कर्मचारियों को बुलाकर उनसे बात की गई है। सीएमओ बाहर हैं। सोमवार को उनके आने के बाद कर्मचारियों की उनसे बात कराई जाएगी। समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us