SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए बना चोर, रीवा के ब्यूटी पार्लर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये के प्रोडक्ट उड़ाए

गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए बना चोर, रीवा के ब्यूटी पार्लर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये के प्रोडक्ट उड़ाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रीवा। सिरमौर चौराहे पर स्थित ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी का अमहिया थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.55 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी इरफान अंसारी पिता रफीक अंसारी, निवासी तरहटी, थाना सिटी कोतवाली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की डिमांड पूरी करने के लिए चोरी की थी।

गत 12-13 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात

सिरमौर चौराहे स्थित ब्यूटी पार्लर में 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरी हुई थी। पार्लर से करीब 1.50 लाख के ब्यूटी प्रोडक्ट और उपकरण पार हो गए थे। शिकायत पर अमहिया टीआई मनोज गौतम के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और बुधवार को आरोपी को पकड़ लिया।

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने आरोपी के पास से प्रोफेशनल मेकअप किट, फेशियल मशीन, हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर, स्किन केयर प्रोडक्ट और 5 हजार का एक मोटर पंप बरामद किया है। कुल बरामद माल की कीमत 1.55 लाख आंकी गई है। थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका की मांग वाला एंगल बताया है, लेकिन पुलिस इस कोण की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us